फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविख्यात मंदिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे

Sun, 18 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आतंकी संगठनों की गतिविधियों और तमाम एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद पूरे आगरा जोन में हाई अलर्ट जारी है, लेकिन धर्मनगरी के मंदिरों में सुरक्षा को खास तवज्जो नहीं मिली। किसी अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र के अभाव में प्रमुख मंदिरों के मुख्य गेट से लेकर प्रांगण तक सब कुछ भगवान भरोसे ही दिखाई दे रहा है।


विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए, जबकि इन मंदिरों में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैैं। मंदिरों में किसी भी प्रकार के आतंकी हमलों से निपटने के कोई इंतजाम नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के चारों गेट से श्रद्धालुओं का बेरोकटोक आना जाना लगा रहा। मंदिर प्रांगण में मौजूद बांके बिहारी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अलग नहीं कर रहे। इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस से अधिक निजी सिक्योरिटी के हाथों में देखी गई। प्रेम मंदिर पर भी निजी सुरक्षाकर्मी जांच करते दिखे।

मंदिर सुरक्षा में व्याप्त खामियां
-बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश गेट पर मेटल डिटेक्टर नहीं
-पुरानी रायफलों और डंडों के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी
-लावारिस सामान की बहुतायत रहती है
-मंदिर के बाहर यातायात और पार्किंग भी कड़ी चुनौती
-मंदिर के आसपास व्याप्त अतिक्रमण भी चुनौती

सावधानियां
-हलवाइयों की दुकान से गैस सिलेंडर हटाए जाएं
-दुकानदारों के अतिक्रमण हटाए जाएं
-चबूतरे पर होने वाला अतिक्रमण हटाया जाए
-सामान और फूल मालाओं का मंदिर परिसर में प्रवेश जांच के बाद हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें