फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर की ये छोटी से गलती...युवती को लगा 15 लाख रुपये का झटका; लालच में गंवाई रकम

Mon, 17 Jun 2024 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इंस्टाग्राम पर छोटी की गलती युवती को 15 लाख रुपये की पड़ी। जब तक उसे समझ आया, तब तक देर हो चुकी थी। पीड़िता ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में इंस्टाग्राम पर एट रोड एप डाउनलोड कराने पर नगर की युवती से 15 लाख रुपये की जालसाजी हुई है। युवती ने जब अपनी रकम मांगी तो जालसाजों ने दो लाख रुपये मांगे। उम्मीद छोड़ चुकी युवती ने साइबर क्राइम थाने में व्हाट्सएप ग्रुप समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नगर के ललिता आश्रम के पीछे मकान नंबर 224 निवासी वंदना गोस्वामी पुत्री कृष्णमुरारी गोस्वामी ने 15 जून को थाना साइबर क्राइम थाने में केरी गोरमले, काशविन मान और व्हाट्सएप ग्रुप नेम स्टेट स्ट्रीट 164 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मई 2024 में इंस्टाग्राम द्वारा एक स्टॉक ट्रेंडिंग ग्रुप की जानकारी हुई। कुछ चैट करने के बाद छह मई को उसे एप डाउनलोड करने को एक लिंक भेजा गया। वंदना ने एट रोड एप को डाउनलोड कर लिया। इसमें 20 हजार रुपये डाले। तत्काल ही वंदना को इसमें फायदा हुआ।

बस फिर लालच के चलते वंदना ने कई बार ऐसा करते हुए 15 लाख रुपये की धनराशि डाल दी। वंदना ने दबाव बनाकर धनराशि वापस की मांग की तो उससे दो लाख रुपये और मांगे गए। पर कोई भी धनराशि वंदना को नहीं मिल सकी। आखिरकार पीड़िता ने माता-पिता को पूरी जानकारी दी। 15 जून को पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें