फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शादी के महज दो महीने बाद ससुराल वाले बने हैवान, नवविवाहिता को जिंदा जलाया...अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Jun 2024 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के महज दो महीने बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए नवविवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इससे भी उनका दिल नहीं भरा तो नवविवाहिता को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा बाजना गांव में एक नवविवाहिता की पिटाई कर उसे जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। मायके वालों ने हाईवे थाने में पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, घायल महिला को देखने पहुंचे मायके वालों को अस्पताल प्रशासन ने मिलने से रोक दिया। इसे लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद का निपटारा कराया।
विज्ञापन


बीती 23 अप्रैल को आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली रवीना की शादी देवीपुरा बाजना निवासी बबलू के साथ हुई थी। रवीना के भाई बच्चन सिंह ने बताया कि शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वाले मारने-पीटने लगे। रवीना मायके चली गई थी। नौ जून को उसे ससुराल वाले समझौता कर वापस अपने साथ ले आए। बच्चन सिंह का आरोप है कि शनिवार शाम पति बबलू समेत अन्य ससुराल वालों ने बहन रवीना की पिटाई की। उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग से बहन रवीना झुलस गई है। उसे हाईवे स्थित एक निजी अस्प ताल में भर्ती कराया है।

बताया कि मायके वाले जब बहन को देखने पहुंचे तो उन्हें अस्पताल प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया। इसको लेकर अस्पताल पर बखेड़ा हो गया। लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे हुए हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मायके वालों को महिला से मिलवाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि बच्चन सिंह ने थाने में बहन के पति बबलू और जेठ पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें