फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अमेरिका के हिंदू घरों में विराजेंगे प्रभु श्रीराम, वृंदावन से पहुंचेंगी मूर्तियां

Tue, 23 Jan 2024 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मनमोहन पारीक, मथुरा

सार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और उसमें श्रीराम के विराजमान होने का अमेरिका में रह रहे हिंदुओं में भी गजब का उत्साह है। अमेरिका से 50 राम मूर्तियों का ऑर्डर वृंदावन के मूर्तिकार को मिला है।
 
विज्ञापन
भगवान राम और मां जानकी संग लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में हिंदुओं के घर भी राममय होने जा रहे हैं। उनके घर में वृंदावन में बनीं भगवान श्रीराम की मूर्तियां विराजमान होंगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और उसमें श्रीराम के विराजमान होने का अमेरिका में रह रहे हिंदुओं में भी गजब का उत्साह है। अमेरिका से 50 राम मूर्तियों का ऑर्डर वृंदावन के मूर्तिकार को मिला है। 15 दिनों में यह मूर्तियां अमेरिका में पहुंचेंगी।
विज्ञापन


हर कोई अपने तरीके से रामोत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं सात समंदर पार अमेरिका में रह रहे हिंदू भी इस क्षण को उल्लास के साथ मनाने में पीछे नहीं हैं। अमेरिका के हिंदू घरों में भगवान राम विराजमान होंगे। अमेरिका के टेक्सास निवासी माइकल ने वृंदावन के मूर्तिकार राजेंद्र आचार्य को ऑनलाइन 50 भगवान श्रीराम की मूर्तियों की मांग की है। फाइबर ग्लास की 14 इंच की राम मूर्तियां वृंदावन में तैयार की जा रही हैं, जो कि 15 दिन के अंदर बनाकर देनी हैं।

मूर्तिकार ईशान आचार्य ने बताया कि इसके अलावा ओहियो, मियामी, कैलिफॉर्निया भी भगवान राम की मूर्ति भेजी जाएंगी। भारत में बने भव्य मंदिर के कारण विदेशों में भगवान राम को वहां के लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। पहले भगवान राधाकृष्ण, श्रील प्रभुपाद और अन्य देवी-देवताओं की मूत्रियों की डिमांड ज्यादा आती थी, पिछले पिछले एक माह से भगवान राम की मूर्ति की डिमांड आने लगी है।
विज्ञापन


राम मूर्ति की बढ़ती मांग को देखते हुए मैटल एवं मार्बल टच में भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया फाइबर ग्लास की 14 इंच की एक मूर्ति की कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। फिलहाल के लिए दो तरह की राम मूर्ति की तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें