फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

विज्ञापन
दुग्धभिषेक करते परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं रामगोपाल शर्मा व अन्य। 
विज्ञापन
मथुरा। अक्षय तृतीया पर रविवार को धर्मनगरी भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। शस्त्र और शास्त्र के प्रणेता भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कहीं पूजन-अर्चन हुआ तो कहीं शोभायात्राओं के जरिए समाज ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। शहर के प्रमुख मंदिरों और ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

होलीगेट चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन युवा व्यापारी नेता मानिक शर्मा ने किया। परशुरामजी की तस्वीर की पूजा-अर्चना की गई। मानिक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श केवल सनातन धर्म ही नहीं बल्कि सभी धर्मों और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं।


मंडी रामदास गली गुसाईंयान स्थित परशुराम मंदिर पर दो दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिवस परशुरामजी के प्राचीन अष्टधातु के श्रीविग्रह को पीले, सफेद व गुलाब फूल का बंगला सजाकर विराजमान किया गया। खरबूजा, शीतल पेय, सत्तू का भोग लगाया व आरती की गई। इस अवसर पर 7 ब्राह्मणों ने 21 परशुराम स्त्रोत के पाठ किए। इस दौरान शशांक पाठक, अमित भारद्वाज, हरिशंकर शास्त्री, तरुण चोंबाल, श्रीनिवास शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में देवनगर स्थित हरिहर धाम पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधेश्याम गौतम व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर धर्मदत्त गौतम, तिलक राज गौतम, हरिओम गौतम, भगवत स्वरूप शर्मा, कुशल पाल शर्मा, रमाकांत, देवेंद्र शर्मा, विशाल पचौरी, केके गौतम, जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कैंप कार्यालय सेठ वाड़ा होली गेट पर दुष्यंत सारस्वत की अध्यक्षता में जन्मोत्सव मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, दीपक गौतम, योगेश सारस्वत, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, कुलदीप विवेक तिवारी गोलू पंडित व अन्य मौजूद रहे।

माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में विश्राम घाट पर भगवान श्रीपरशुराम की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आयोजन में राकेश तिवारी, संजय चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें