फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम मखमल के हिंडोला में विराजे ठाकुर जी

विज्ञापन
मथुरा। काले मखमली हिंडोले में विराजमान ठाकुर राजाधिराज। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। हिंडोला कुंज बन डारो री, झूलन आईं राधिका प्यारी, काहे के खंभ गड़वाए री, काहे की डारी डोरियां प्यारी री...मंगलवार की शाम ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के लिए आईं महिलाएं भजन और सावन के गीत सुनाकर अपने अराध्य राजाधिराज को रिझाने का प्रयास कर रहीं थीं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने श्याम मखमल के हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ठाकुर द्वारिकाधीश के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के द्वारा और संचालन कांकरोली युवराज डा. वागीश कुमार महाराज के द्वारा किया जाता हैं।
इसी के तहत श्रावण मास में विभिन्न प्रकार के हिंडोला में झूला झूलने का अलग ही महत्व है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की शाम 5:10 से 5:40 भोग संध्या आरती में ठाकुर जी को गुलाबी मखमल के हिंडोला में विराजमान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, सहायक अधिकारी कमला शंकर, समाधानी राजीव चतुर्वेदी, पंडित बृजेश चतुर्वेदी, बीएन चतुर्वेदी, सत्यनारायण, राधा रमन अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें