फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुड फ्राइडे पर याद किए गए प्रभु यीशु मसीह

विज्ञापन
गुड फ्राइडे का संदेश देते पास्टर इंचार्ज .श्रीपाल। - फोटो : गुड फ्राइडे का संदेश देते पास्टर इंचार्ज .श्रीपाल।
विज्ञापन
मथुरा। गिरजाघर में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने भजन गाए और प्रार्थनाएं की। उस दिन को याद किया जब प्रभु यीशु मसीह को सलीब पर लटकाया गया था।
विज्ञापन

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में पास्टर इंचार्ज श्रीपाल ने गुड फ्राइडे का संदेश दिया। लोगों को बताया कि उस समय प्रभु यीशु मसीह ने कैसा महसूस किया होगा जब उनको सलीब पर लटकाया गया था। उनकी संवेदनाओं को व्यक्त किया गया। बाइबल फाउंडेशन के कोर्डिनेटर व सद्भावना फाउंडेशन अध्यक्ष मनीष दयाल ने कहा गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन जब यीशु मसीह ने लोगों के लिए बलिदान देकर निःस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। सलीब से उन्होंने सात वचन बोले थे। सात वचनों पर वक्ताओं ने लोगों के समक्ष अपने विचार रखे। प्रार्थना सभा में एम सोलोमन, रबैका, जैरेश,बी लाल, अनिल, अनीता, विकास, रितेश, शबनम, हैनसन, माग्रेट, शोभा, अभिषेक, निखिल, अनुग्रह, प्रशांत, रेजी विलियम, मितेश आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें