फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 20 किलो चांदी लूटी

Sun, 11 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आंखों में मिर्च पाउडर छिड़कर बाइक सवार दो बदमाश रविवार को दिनदहाड़े स्कूटी सवार से 20 किलो चांदी लूट ले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन



गोविंदनगर थाना क्षेत्र की द्वारिकेशपुरी कॉलोनी के निकट इस वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

चांदी कारोबारी एडवोकेट प्रभु दयाल गुप्ता का नौकर मोतीलाल दोपहर करीब एक बजे बैरागपुरा गोविंदनगर के कारखाने से चांदी की पायलों की सफाई कराकर द्वारिकेशपुरी स्थित दुकान पर आ रहा था। द्वारिकेशपुरी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती स्कूटी से चांदी की पायलों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मोतीलाल बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़, एक बदमाश को पकड़ भी लिया।
विज्ञापन

इसी बीच दूसरे ने बदमाश मोतीलाल की आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क दिया और फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। थाना गोविंदनगर पुलिस के साथ ही आईजी दीपक कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें