फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को गोली मारी, लाखों की लूट

Mon, 27 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बलदेव क्षेत्र में देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफ को गोली मार कर लाखों के जेवर लूट लिए। बदमाशाें ने सर्राफ को दो गोली मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा है। मामले में चार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बलदेव के नगला संजा निवासी सियाराम सिंह की गांव मडौरा में सर्राफ की दुकान है। रविवार को देर शाम करीब आठ बजे वे दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में नगला बदना के समीप पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने सियाराम की बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया।

इसके बाद बदमाशों ने सर्राफ की पिटाई की और सोने-चांदी के जेवर से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। सर्राफ ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें दो गोली मार दी। एक गोली सियाराम की गर्दन में लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। बदमाश थैला लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि थैले में ढाई से तीन लाख के जेवर थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी देहात अजय कुमार और एसओ बलदेव मौके पर पहुंचे और घायल सर्राफ को अस्पताल भेजा। सर्राफ के परिवारीजनों ने राजेंद्र, रघुवीर, दिनेश और भूरी सिंह निवासी तुलाबुर्ज थाना बलदेव के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें