फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लोकसभा प्रत्याशी के पति से की मारपीट, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पानी घाट मोहिनी नगर में गोशाला में घुसकर नकाबपोश छह नामजद और उनके साथियों ने लोकसभा प्रत्याशी रही महिला के पति पर हमला कर दिया। लोगों ने व्यक्ति को लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी और फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। वहीं पीड़ित की पड़ोसी महिला ने लोकसभा प्रत्याशी के रिश्तेदार पर पर गंदे इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मोहिनी नगर निवासी लोक सभा प्रत्याशी शिखा शर्मा के पति प्रकाश शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के पीछे गोशाला में गायों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से नामजद छह लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां आए। एक महिला के कहने पर इन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर चले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में छह नामजद और छह-सात अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत की है। उधर पीड़ित के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने पीड़ित के रिश्तेदार पर उसकी ओर गंदे इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पड़ोसी ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच में आपसी विवाद है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें