फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में आधे से अधिक वाद निस्तारित

Sat, 12 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से लंबित पड़े मामलों के कारण बार-बार कोर्ट के चक्कर काट रहे हजारों वादियों को राष्ट्रीय लोक अदालत ने न्याय की सौगात दी। अब तक चिन्ह्ति 51000 वादों में से 28381 का शनिवार को निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया था। वादियों की सुविधा के लिए न्यायालय के लॉन में कई स्टॉल बनाए गए थे जिसमें भारत संचार निगम लिमिटेड और 15 बैंकों के अधिकारी अपने कार्यालयों से संबंधित मामलों को निस्तारित कर रहे थे।

सेंट्रल हाल में जिला जज के नेतृत्व में जजों की टीम ने मामलों का निस्तारण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपर जिला और सत्र न्यायालय (विशेष न्यायाधीश) ने 227 वादों का निस्तारण किया। बिजली विभाग से संबंधित  मामलों में जुर्माने के रूप में 267200 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट और अन्य सिविल न्यायालयों ने 7000 से अधिक मामलों को निस्तारित कर लाखों रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए। प्रशासन और अन्य विभागों ने 16000 से अधिक मामले निस्तारित कर वादियों को न्याय की सौगात दी।

सेंट्रल हॉल में मामलों को निस्तारित करने वाले न्यायाधीशों में अपर जिला जज वीर कनेडी लाल, मनोरमा, बीएम त्रिपाठी, परमानन्द शुक्ला, बीपी पाठक, आईडी दुबे, एके गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, लालबहादुर जायसवाल, रमेश दिवाकर, जयप्रकाश त्रिपाठी थे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर, सचिव राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अशोक शर्मा, डीजीसी गोवर्धन सिंह, तनवीर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



 
फैक्ट फाइल

- 32.44 करोड़ रुपये भूमि अध्यापित के 134 मामलों में किसानों को दिए
- 52277000 रुपये का भुगतान मोटर दुर्घटना के 145 वादों में हुआ
- 12814000 रुपये बिजली विभाग ने 2103 मामले निपटाकर वसूले
- 3.44 करोड़ बकाया में से 53 लाख बैंकों ने मौके पर ही वसूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें