फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों पर चमके लोहवन और इस्लामिया के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छात्र-छात्राओं ने भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण और वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं सतत ऊर्जा व्यवस्था के निर्माण पर प्रभावी विचार रखे।भारतीय ऊर्जा का परिदृश्य, संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन, अनुसंधान की प्रवृत्ति और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना था। मंगलवार को श्रीकृष्ण सभागार में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन समग्र शिक्षा और राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश के निर्देश पर हुआ।
विज्ञापन

निर्णायक डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तकनीकी रुचि विकसित करने में बेहद उपयोगी हैं। प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोहवन के छात्र गोविंद ने प्रथम और इस्लामिया इंटर कॉलेज की मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ये दोनों प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कविता सक्सेना ने प्रतिभागियों को संसाधनों का समझदारी से उपयोग करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला समन्वयक श्याम सुंदर और प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश यादव, पूजा शर्मा, राजेंद्र, देवेश और महेश का सहयोग सराहनीय रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें