फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल्लक तोड़कर 25 परिवारों को दिया राशन

विज्ञापन
मथुरा। गुल्लक तोड़कर पैसे निकालती छात्रा किशोरी शर्मा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान जब लोग अपनी बचत को लेकर घरों में कैद हैं वहीं एक बच्ची ने अपनी गुल्लक के पैसों से राहत सामग्री खरीदकर जरूरतमंद परिवारों में बांट दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रभावित होकर बच्ची ने दो साल से जमा गुल्लक के पैसों से जरूरतमंदों को राशन सामग्री दी।
विज्ञापन

आनंद धाम कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय किशोरी शर्मा कक्षा 6 की छात्रा है। वह साइकिल के लिए दो साल से गुल्लक में पैसे जमा कर रही थी। पिता विष्णु शर्मा ने बताया कि टीवी पर पीएम की अपील और समाचारों में निर्धन परिवारों की खराब स्थिति को देखकर बेटी ने इनकी मदद करने की इच्छा जाहिर की थी। शुक्रवार को किशोरी ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे निकाल लिए। गुल्लक में 10,790 रुपये निकले जिनसे 25 परिवारों के लिए आटा, दाल, चावल, तेल और मसाले बांटे। किशोरी ने बताया कि वह गियर वाली साइकिल खरीदने के लिए गुल्लक में पैसे जोड़ रही थी।
इसके साथ ही किशोरी ने पिता से कुछ पैसे और लेकर महिला पुलिसकर्मियों के लिए 50 सैनिटाइजर, मास्क एवं साबुन भी खरीदकर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक उपासना सिंह को दे दिया। हर्ष पाठक, जगदीश वर्मा, रामदास व्यास, अशोक ठाकुर, विक्की वर्मा, भजनी, उत्कल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें