वृंदावन (मथुरा)। लॉकडाउन का पालन न करने वालों से पुलिस अब सख्ती से निपटेगी। पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर लॉकडाउन तोड़ने वालों की फोटो और जानकारी भेजी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पुलिस गुप्त रखेगी। पुलिस के सख्त रुख से बेपरवाह घूम रहे लोगों पर लगाम लग सकेगी।
लॉकडाउन को 29 दिन गुजर गए, लेकिन लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस को देखकर गली और मोहल्लों में भागने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 7839003402 है। इस पर कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन तोड़ने वालों की फोटो और जानकारी दे सकता है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर लॉकडाउन तोड़ने वाले की जानकारी दी जा सकती है। तत्काल पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचकर कठोर कार्रवाई करेगी, वहीं उसे अस्थाई जेल पहुंचाया जाएगा।