फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से होगा पालन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन-2 को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है। डीएम और एसएसपी ने कोटवन बॉर्डर का निरीक्षण कर कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के साथ ही बैरियरों की संख्या बढ़ाने व थानावार समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर बुधवार की देर रात कोटवन बॉर्डर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बेवजह यदि किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो प्रशासन उसके साथ सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन

कड़ी कार्रवाई की जाएगी
लॉकडाउन-2 का और कड़ाई से अनुपालन कराने के आदेश सभी अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति बेवजह घूमता मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। इसको लेकर शासन से जो भी आदेश प्राप्त होंगे उसका पूरी तरह से अनुपालन कराया जाएगा। - सर्वज्ञराम मिश्र जिलाधिकारी
थानेवार समीक्षा होगी
नियमों का पालन कराने के लिए थानेवार समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए बैरियरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इन पर पहरा और ज्यादा सख्त कर दिया गया है। इसके लिए सभी सीओ और थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें