बाइक सवार युवक का ई-चालान करते चौकी प्रभारी धीरज गौतम।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। थानाक्षेत्र में 131 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व कोरोना संक्रामक बीमारी के मानकों के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज की गईं हैं। हालांकि उन्हें जमानत पर छोड़ा गया।
इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया कि 131 लोगों को पकड़कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं चार वाहनों को सीज कर 11 का चालान किया गया। चालान किए वाहनों से 43 हजार रुप्ये जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, सीओ जगदीश कालीरमन अधीनस्थों के साथ दौड़ लगाते नजर आए। विभिन्न दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की।