फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी फर्म से खरीदा 16 हजार क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान जनपद में खाद्यान्न की किसी प्रकार से कमी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि मंडी में प्रतिदिन आ रहे गेहूं को तत्काल फ्लोर मिलों के हवाले किया जा रहा है। आटा तैयार करने के लिए मंगलवार को निजी फर्म से 16000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद की फ्लोर मिलों के पास 4085 क्विंटल गेहूं है। मंगलवार को मंडी में किसानों के स्तर से बेचा गया करीब 700 क्विंटल गेहूं और फ्लोर मिलों को दे दिया गया। मंडी व्यापारियों के बंदी के आह्वान के बावजूद मंडी में गेहूं की खरीद मंडी सचिव सुनील शर्मा ने अपनी मौजूदगी में कराई है। स्थिति को देखते हुए जनपद की एक निजी फर्म से 16 हजार क्विंटल गेहूं की भी खरीद फ्लोर मिलों को प्रशासन द्वारा कराई गई है।
भारतीय खाद्य निगम ने भी जनपद के लिए 5000 क्विंटल गेहूं और जारी कर दिया गया है। फ्लोर मिल मालिकों ने बताया कि मध्य प्रदेेश सहित यूपी के विभिन्न जनपदों से आ रहे गेहूं के ट्रक विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। प्रशासनिक अफसरों ने इन्हें निकालने में मदद का आश्वासन दिया। जनपद के 49 कोल्ड स्टोरेज में रखे एक लाख क्विंटल आलू को भी आवश्यकता पर अधिग्रहीत करने की भी तैयारी कर ली गई है। दाल भी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन बढ़ा रहा दाल का स्टॉक
राशन वितरण प्रणाली के तहत दालों के वितरण संबंधी शासन की घोषणा पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन दाल का स्टॉक बढ़ा रहा है। वर्तमान में 962 क्विंटल दाल जनपद में मौजूद है। बाकी शासनादेश के अनुरूप आवश्यक मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि अभी शासन ने राशन वितरण में दाल देने संबंधी शासनादेश जारी नहीं किया है। शासन की घोषणा के मुताबिक प्रत्येक कार्ड पर एक किलो दाल दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें