फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से शहर में हुआ सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के चौथे दिन पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया तो शहर में सामाजिक दूरियों का पालन होने लगा। वहीं मेडिकल और किराने की दुकान पर लाइन में ग्राहक नजर आने लगे। यह क्रम पूर्वाह्न 11 बजे तक बदस्तूर चला। उसके बाद दुकानों के शटर गिरने लगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीन दिन शहर में सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों से शनिवार की सुबह से पुलिस सख्ती बरतती दिखी। सुबह सात बजे मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने किराने और मेडिकल की दुकानों के आगे ग्राहकों की लाइन लगवाई। फिर इसके बाद एक-एक करके सामान खरीदने के लिए आगे जाने दिया। इसके लिए प्रमुख दुकानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए। पुलिस की सख्ती के कारण लोगों को परेशानी जरुर हुई, लेकिन इससे सामाजिक दूरी का पालन होता दिखा।
बैरियर लगाकर रोके गए वाहन
शुक्रवार को ही पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली थी। इसके तहत शहर के ह्दयस्थल होलीगेट, कोतवाली रोड, आर्यसमाज रोड, मथुरा-आगरा रोड पर आने वाले वाहनों को रोक लिया गया। बैरियर लगाकर यह वाहन भरतपुरगेट, कलक्टरगंज, रेलवे फाटक, विकास बाजार, अप्सरा टॉकिज, स्वामीघाट आदि स्थानों पर रोके गए। इससे लोगों की भीड़ शहर के होलीगेट पर कम आई।
विज्ञापन

सख्ती से कराएंगे पालन
सुबह सात से 11 बजे तक की छूट में सामाजिक दूरी का पालन पूरी सख्ती से कराया जाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार से कर दी गई है। इसके बाद सभी अपने-अपने घरों में रहे। कोई भी बाहर निकला मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे निर्देश थाना पुलिस को दे दिए गए हैं। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें