फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मानसी गंगा पर चल रहे धरने के विरोध में उतरे स्थानीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। मानसी गंगा पर पिछले चार दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इस धरने से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आमजन को असुविधा हो रही है। उधर, प्रशासन लगातार धरना दे रहे पक्ष से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंची साध्वी मधुगिरी ने समाजसेविका विनोदी चौधरी पर आरोप लगाए। उन्होंने धरना समाप्त करने की मांग की। मधुगिरी ने कहा कि मानसी गंगा जैसे धार्मिक स्थल को धरना स्थल बनाकर उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित की जा रही है। इससे प्रशासन, स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धरना राजनीति चमकाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन धरनारत पक्ष के संपर्क में है। उनकी मांगों के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के विरोध का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है। बृजेश कुमार ने बताया कि धरनारत लोगों की कुछ मांगें पूरी कर दी गई हैं। शेष मांगों पर भी कार्रवाई जारी है। जल्द ही धरना-प्रदर्शन का शांतिपूर्ण समापन हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें