फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब और तंबाकू, मथुरा प्रशासन सख्त, जल्द बंद कर दी जाएंगी दुकानें

Tue, 19 May 2026 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में स्कूलों के आसपास संचालित शराब, गुटखा और तंबाकू की दुकानों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए रतन कीर्ति ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर छात्रों के मानसिक और शैक्षिक वातावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में स्कूलों के आसपास संचालित शराब, गुटखा और तंबाकू की दुकानें जल्द ही हटेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सोमवार को जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजकर इन दुकानों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

बीएसए ने पत्र में चिंता जताते हुए कहा है कि जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के पास से मादक और तंबाकू जनित पदार्थों की बिक्री हो रही है। इससे स्कूल छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास, शैक्षिक वातावरण और उनके चरित्र निर्माण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीएसए ने पत्र में कहा है कि सक्षम अधिकारियों से इसका परीक्षण कराया जाए। इसके बाद विधिक प्रावधानों व शासनादेशों के तहत इन दुकानों को विद्यालयों से तय मानक दूरी से बाहर स्थानांतरित या निष्कासित करने की कार्रवाई की जाए। भविष्य में स्कूलों के पास ऐसी दुकानों के लाइसेंस देने या उनके नवीनीकरण से पहले नियमों की जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें