फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लायन्स क्लब और लॉयर्स गर्ल्स की टीम बनीं विजेता

Sun, 19 Mar 2023 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। क्लैंसी इंटर काॅलेज के मैदान पर रविवार को वेटरन और लॉयन्स फुटबॉल क्लब तथा लॉयर्स गर्ल्स और केआर गर्ल्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लॉयन्स क्लब ने जिला वेटरन को और लॉयर्स गर्ल्स ने केआर गर्ल्स को हराकर ट्राॅफी पर किया कब्जा।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित मुकाबले में पहला मैच मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्ज मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व वाली जिला वेटरन टीम और श्याम चतुर्वेदी के नेतृत्व वाली लॉयन्स क्लब के बीच हुआ। दोनों ही मैचों के निर्णय पेनल्टी शूट द्वारा हुआ। इसमें जिला वेटरन को लायंस क्लब ने हराया, जबकि लॉयर्स गर्ल्स ने केआर गर्ल्स को हराकर ट्राॅफी जीती।
मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्माए विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र चौधरी के साथ मैच का आयोजन में राकेश गुप्ता, डॉ. महेश अग्रवाल, सचिव राकेश यादव, उपाध्यक्ष किशन वीर सिंह, कोषाध्यक्ष तनु गर्ग, राजेश सैनी, पंकज चतुर्वेदी, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें