फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन के कुसुम सरोवर में पांच करोड़ से लाइट एंड साउंड सिस्टम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन का कुसुम सरोवर जल्द ही और आकर्षक बनेगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने यहां लाइट एंड साउंड सिस्टम और लेजर लाइटें लगाई हैं। सरोवर के आसपास लैंड स्केपिंग करने के साथ ही कुर्सी स्थापित की हैं। पांच करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधा और आकर्षक के लिए किए गए कार्य जल्द ही उन्हें देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन



ब्रज के धार्मिक स्थलों पर को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की जा रही परियोजना पर एमवीडीए पौराणिक महत्व के धर्म स्थलों, कुंड, सरोवर और मंदिरों के आसपास सजाने-संवारने का कार्य कर रहा है। इसके तहत एमवीडीए ने 5 करोड़ की लागत से गोवर्धन के कुसुम सरोवर को श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाया है। रात को लेजर लाइट सरोवर पर कई रंगों की चमक बिखेरेगी। दिल्ली की कार्यदायी संस्था मॉडर्न स्टेज द्वारा लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाया गया है। इसमें दिन ढलते ही शाम से देर रात फव्वारे पर सुमुधर संगीत के मध्य राधाकृष्ण की लीलाओं का दीदार होगा।

चारों तरफ पाथ-वे, मखमली घास और पेड़ पौधे लगाए गए हैं। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए कुसुम सरोवर को सजाया-संवारा जा चुका है। यहां रात में लेजर लाइट और लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाया गया है, जिससे श्रद्धालु सरोवर भगवान कृष्ण की लीलाओं का आनंद लेंगे। दिल्ली की जिस कार्यदायी कार्यदायी सस्था ने इसे तैयार किया है वहीं पांच साल इसका संचालन और देखरेख करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें