फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर में मिली थी महंत समेत दो लोगों की खून से लथपथ लाश, दोहरे हत्याकांड में युवक को आजीवन कारावास की सजा

Tue, 16 Sep 2025 09:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मंदिर में महंत समेत दो लोगों की हत्या की गई थी। दोनों को पीट-पीटकर बेरहमी से माैत के घाट उतारा गया था। मामले में कोर्ट ने एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव जंगली में 5 मई 2015 की रात मंदिर के महंत सहित दो लोगों की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने वाले को एडीजे स्पेशल (एससी-एसटी एक्ट) अजय पाल सिंह की अदालत ने मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया लगाया है। दोषी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन


मगोर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जंगली में स्थित मंदिर परिसर में 5 मई 2015 को मंदिर पर रहने वाले महंत बाबा भीकमदास व गांव के रहने वाले मनोहर की खून से लथपथ लाश मिली थी। दोनों की हत्या लाठी डंडों से पीट कर की गई थी। विवेचना में पता चला कि जघन्य हत्याकांड को गांव के ही योगेश ने अंजाम दिया है। 

मृतक मनोहर के भाई गिर्राज ने योगेश के खिलाफ मगोर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। योगेश को महंत ने मंदिर पर नशा करने से मना कर दिया था। पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। योगेश तभी से जिला कारागार में बंद है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर उसे 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: बाइक पर पीछे बैठे निजी सहायक ने मारी थी दरोगा को गोली..बचने के लिए अपनाए हथकंडे; आजीवन कारावास की मिली सजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें