फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दक्षिण भारतीय के फिल्मों के अभिनेता शाइन शेट्टी ने किया बांके बिहारी के दर्शन, जानें क्या कहा

Mon, 04 Nov 2024 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांके बिहारी दर्शन के लिए पहुंचे दक्षिण भारतीय के फिल्मों के अभिनेता शाइन शेट्टी ने विधि विधान से पूजा की। उन्होंने कहा कि बिहारी जी के दर्शन कर वे धन्य हो गए। 
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय के फिल्मों के अभिनेता शाइन शेट्टी रविवार सुबह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। ठाकुरजी के दर्शन कर अभिनेता अभिभूत हो गए। सेवायत ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन


दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाले शाइन शेट्टी रविवार को अपनी फिल्म कीयूनिट के साथ कान्हा की नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शनकर पूजन किया। मनौती भी मांगी।

सेवाधिकारी गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने फिल्म स्टार को ठाकुरजी की प्रसादी पटुका और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। पत्रकारों से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि उनका वृंदावन आना पहली बार हुआ है। उन्होंने ठाकुरजी की छवि के बारे में जो कुछ सुना था, वह उससे भी बढ़कर हैं। दर्शन से उनका जीवन धन्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें