फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लेखपाल ने कागजों में व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन दूसरे के नाम कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर ब्लॉक के फैचरी के निवासी सुखराम पुत्र छिद्दा को लेखपाल रितेश ने दस्तावेजों में मृत दिखाकर उनकी जमीन किसी दूसरे के नाम कर दी। इसपर पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसडीएम सदर की निगरानी में मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला पकड़ में आ गया। व्यक्ति को कागजों में मृत दिखाने के आरोप में एसडीएम सदर वैभव गुप्ता ने लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीते दिनों सदर तहसील में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह से सुखराम ने शिकायत की थी। पीड़ित ने कहा था कि लेखपाल ने उन्हें कागजों में मृत दिखाकर उनकी पुस्तैनी जमीन किसी दूसरे के नाम कर दी है। डीएम ने इसपर एसडीएम सदर को जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में मामला सही पाया गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने पीड़ित का दस्तावेजों में नाम दुरुस्त कर लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई है। एसडीएम ने बताया है कि फरह के नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय को जांच सौंपी है। साथ ही अक्षम्य गलती के लिए लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं लेखपाल ने इस मामले में सफाई देते हुए पीड़ित व दूसरे व्यक्ति का नाम एक जैसा होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें