फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कठघरे में कानून व्यवस्था...कांग्रेसियों ने पुलिस व एसओजी टीम पर खड़े किए सवाल

विज्ञापन
मथुरा। जानकारी देते विक्रम वाल्मीकि, मुकेश धनगर और मौजूद अन्य पदाधिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। छाता पुलिस व एसओजी टीम की फर्जी मुठभेड़ के बाद कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेसियों ने मध्यवर्गीय लोगों को दबाने और अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। हालांकि एसपी क्राइम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस महानगर कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश धनगर ने कहा है कि यूपी पुलिस फर्जी मुठभेड़ करके एवं फर्जी मुकदमे दर्ज कर अपना गुडवर्क रिकॉर्ड पूरा कर रही है। इसलिए छाता पुलिस व एसओजी टीम ने औरंगाबाद दीपपुर निवासी हेमंत शर्मा को मुठभेड़ में गिरफ्तार करके अवैध शस्त्र बनाने का आरोपी घोषित किया है। हालांकि परिजन पुलिस के इस कारनामे को बेतुका बता रहे हैं।
परिजन का कहना है कि उनका बेटा कार्यक्रमों में डीजे बजाने का काम करता है। कहा कि पुलिस ने छाता में 3 मार्च की रात को पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी में बेटे का कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। आरोपी हेमंत के परिजन न्याय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, उमाशंकर शर्मा, विपुल पाठक, अप्रतिम सक्सेना, जिलानी कादरी, राजू फारुकी, पूरन सिंह अनवर मौजूद रहे।

क्या है मामला
3 मार्च की रात को छाता पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में अवैध हथियार बनाने वाले महावन के नगला लोका निवासी रोहित और औरंगाबाद के दीपपुरम निवासी हेमंत को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी हाकिम भागने में सफल रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से दो दिन पहले हेमंत को दो बाइकों पर सवार लोग उसे घर के पास से अपने साथ ले गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक सवार लोग एसओजी टीम के बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी जांच चल रही है। इधर, हेमंत देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। थाने में शिकायत करने के एक दिन बाद पुलिस ने हेमंत को अवैध हथियार बनाने के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। हेमंत के पिता विजेंद्र ने पुलिस की कार्रवाई को फर्जी बताया है।

वर्जन

पुलिस व एसओजी टीम अपने कार्य के लिए प्रतिबद्ध है। रही फर्जी मुठभेड़ की बात तो उसकी विभागीय जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अवनीश मिश्रा, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें