फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विजय मारू की पुस्तक 60 नॉट आउट का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में स्वामी गिरीशानंद महाराज की श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। इसमें सोमवार को एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष विजय मारू की पुस्तक 60 नॉट आउट का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण पद्मभूषण से सम्मानित साध्वी ऋतंभरा और स्वामी गिरीशानंद महाराज ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के चरण स्पर्श करने की परंपरा उनके अनुभवों को सम्मान देने और उनसे सीखने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। साध्वी ने कहा कि विजय मारू की पुस्तक उन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी जो स्वयं को सेवानिवृत्ति के बाद निराश या निष्क्रिय मान बैठते हैं।
स्वामी गिरीशानंद महाराज ने कहा कि विजय मारू ने वरिष्ठ नागरिकों की भावनाओं और चुनौतियों को समझते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया है। लेखक विजय मारू ने कहा कि पुस्तक में संकलित लेख किसी शोध का परिणाम नहीं बल्कि जीवन के अनुभवों, संवेदनाओं और आत्ममंथन की यात्रा के पड़ाव हैं। इस अवसर पर परमशक्ति पीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय गुप्ता, रमाकांत उपाध्याय, महंत फूलडोलदास, महंत लाड़लीदास, सीवी पाटोदिया, साध्वी साक्षी चेतना, स्वामी सत्यशील और संजीव टेकरीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें