फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीली गलीन बिच खेल मच्यौ भारी...

Tue, 07 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रंगीली गलीन बिच खेल मच्यौ भारी, इत हरि उत वृषभान दुलारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वसंत पंचमी से ही ढाल सजा रहे नंदगांव के हुरियारे सोमवार को प्रफुल्लित होकर बरसाना के लिए चले। कई रोज से चल रहा ढाल प्रयोग करने के अभ्यास की आज परीक्षा होनी थी। तो बच्चे क्या बुजुर्ग भी अपार उत्साह से भरे रहे। वहीं बरसाना में भी लठ के जोर का अंदाजा लगना था। जो सास अपनी बहुओं को लठ चलाने का अभ्यास करा रही थीं उनके लिए भी यह दिन उल्लास लेकर आया। नंदगांव और बरसाना दोनों में ही रंग के उत्सव छटा दिखाई दी।
विज्ञापन


रविवार को जब से बरसाना की सखियां नंदगांव के लोगों को होली खेलने का न्योता देकर आईं थीं। नंदगांव में तभी से उत्सव शुरू हो गया था। वहीं जब कन्हैया की हां का संदेश लेकर पांडा बरसाना पहुंचा तो लड्डू होली के साथ ही उत्सव का श्रीगणेश हो गया था। सोमवार को इसकी परिणति हुई बरसाना की रंगीली गली में लठामार होली के साथ।

हंसी-ठिठोली के बीच धोखे में कहीं हाथ-पैर पर भी लाठी लग गई तो वह चोट बड़ी मीठी लगी। हालांकि भाव बिल्कुल भी भक्ति रस से अलग नहीं हुए। हर गूंज में नाम सुना गया तो बस नंद के लाल और वृषभानु दुलारी का। यही आनंद आज नंदगांव में लठामार होली के बीच होगा। जब बरसाना के लोग होली खेलने के लिए नंदगांव जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें