फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...धन्य खिलारी खेल फाग रंग लाठी ढाल

Wed, 08 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज की रंगीली होली में बरजोरी का भी अपना ही आनंद है। एक दिन पहले जो रंग नंदगांव के हुरियारे बरसाना की रंगीली गली में जमाकर आते हैं, दूसरे दिन रंग का वही खेल दिखाई देता है नंदगांव में। बरसाना की लठामार होली के बाद नंदगांव की लठामार होली भी राधा-कृष्ण की अलौकिक लीला का अगला चरण है। 
विज्ञापन


यह लीला बरसाना की रंगीली गली से ही अगले दिन शुरू होती है। राधारानी के बुलावे पर कान्हा रूप नंदगांव के हुरियारे बरसाना की हुरियारिनों संग सोमवार को लठामार होली खेल कर आए थे। रंगों के इस खेल में जीत तो हालांकि लाड़ली-लाड़ले के अलौकिक प्रेम की हुई लेकिन फिर भी कोई खुद को एक दूसरे से कम आंकने का तैयार हुआ और फिर नंदगांव में हुई लठामार होली। 

मंगलवार को दोपहर में करीब ढाई बजे बरसाना के हुरियारे राधारानी स्वरूप पताका के साथ यशोदा कुंड पहुंचे। यहां हुरियारों ने भांग ठंडाई छानी। यहीं होली की तैयारी की गई। इसके बाद हुरियारे भूरे का थोक होते हुए नंदबाबा के पहाड़ी स्थित भवन पर झुंडों में हंसी-ठिठोली करते पहुंचने लगे। रास्ते में उन पर नंदगांव के गोप ग्वालों ने जमकर रंग बरसाया। इधर नंदगांव की रंगीली गली और लठामार होली चौक में हुरियारिन सज धज कर हाथ में लाठी लिए हुरियारों का इंतजार कर ही रही थीं।
विज्ञापन


नंदभवन से हुरियारे गोपियों से हंसी ठिठोली करते हुए रंगीली गली से निकले। लठामार होली चौक पर सबके एकत्र होने के बाद समाज का इशारा मिलते ही हुरियारिनों ने जम कर हुरियारों पर लाठियां बरसाईं। हुरियारे भी हुरियारिनों को चिढ़ाते जा रहे थे और लठ की मार भी झेल रहे थे। सांझ होते ही समाज का आदेश हुआ कि सूर्यदेव छिप गए हैं, लठामार बंद की जाए। इसके बाद बरसाना के हुरियारे गोपी स्वरूप महिलाओं के चरण स्पर्श कर बरसाने चले गए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें