फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। विकासखंड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अड़ींग में शुक्रवार को बारिश के बीच एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार तिरपाल के नीचे कराना पड़ा। श्मशान घाट पर टीन शेड जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में विकास कार्यों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

अड़ींग निवासी मंगी ठाकुर (62) का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश शुरू होने पर ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किसी तरह प्रक्रिया पूरी कराई। करीब तीन दशक पुराने श्मशान घाट में टीन शेड नहीं होने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से टीन शेड, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का दावा है कि ग्राम पंचायत अड़ींग में विकास कार्यों के लिए 38 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, इसके बावजूद कई मूलभूत सुविधाएं अधूरी हैं। उनका कहना है कि वायरल वीडियो ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं की स्थिति सामने ला दी है। पंचायत सचिव मनीष भंडारी ने बताया कि गांव में कई श्मशान स्थल हैं। वायरल वीडियो वाला श्मशान एमएलसी-विधायक ठाकुर ओमप्रकाश की कार्ययोजना में स्वीकृत है। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से एनओसी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें