फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले लैपटॉप

Thu, 12 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों के चेहरे पर मुस्कान और गौरव की आभा अलग ही दिख रही थी। यह खुशी सूबे के मुखिया के हाथों से लैपटॉप लेने की थी। मुख्यमंत्री अखिलेश ने गोवर्धन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 20 मेधावियों को लैपटॉप बांटे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की सत्र 2014 की परीक्षाओं में जिले में टॉप करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सीएम अखिलेश यादव ने लैपटॉप देकर शाबासी भी दी। वे बुधवार को गोवर्धन में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस बार जिले में कुल 533 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इनमें 258 हाईस्कूल और 277 इंटरमीडिएट के हैं।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि वर्ष 2013 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए थे। इस प्रक्रिया में कुल 735 लैपटॉप बच गए थे।

यह मेधावी हुए लाभान्वित
हाईस्कूल
नाम                विद्यालय
पूजा चौधरी        डॉ. ब्रजपाल मोहरपाल इंटर कालेज
राधा अग्रवाल     सरस्वती इंटर कालेज नौहझील
अंजू वार्ष्णेय        जनता इंटर कालेज, राजगढ़ी
रूपल अग्रवाल    सरस्वती इंटर कालेज नौहझील
विजयलक्ष्मी        सांवलिया इंटर कालेज सल्ल
अंशुमन शर्मा        गंगादेवी इंटर कालेज पैंठा
हेमंत उपाध्याय     डॉ. देवदत्त रावत इं. कालेज सुरीर
अवधेश कुमार     चौ. राजवीर इं. कालेज अनौड़ा
पुनीत कुमार        सांवलिया इंटर कालेज सल्ल
कपिल देव शर्मा    जनता इंटर कालेज नौहझील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें