फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एकाउंटेंट के घर लाखों का माल साफ किया

विज्ञापन
महाविद्या कॉलोनी स्थित मकान में हुई चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में देखे गए संदिग्ध लोग।
विज्ञापन
मथुरा। महाविद्या कॉलोनी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी साफ कर दी। पीड़ित ने थाना गोविंद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

महाविद्या कॉलोनी निवासी विजय प्रकाश एक निजी फर्म में एकाउन्टेंट हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। तभी चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान साफ कर दिया। शुक्रवार को घर पहुंचने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। चोरों ने अलमारियों और घर के सभी सामानों को इत्मीनान से खंगाला। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होती है। शाम को कॉलोनी में अराजक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें