फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडी में चार दुकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद खुली पड़ी अलमारी।
विज्ञापन
राया। मथुरा मार्ग स्थित नवीन मंडी उपस्थल से बीती रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ कर लाखों रुपये की धनराशि चोरी कर ली। आक्रोशित दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। पुलिस ने व्यापारियों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मथुरा रोड़ मंडी स्थित अंकुर देवा, नीरज, मुकेश और रमेश की दुकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये और सामान चोरी कर ले गए। जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। दुकानों के अंदर अलमारी खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना से मंडी के आढ़तियों में आक्रोश फैल गया। वे धरने पर बैठ गए। जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझा कर मामला शांत किया। दुकानदारों ने बताया कि यह मंडी में चौथी बार चोरी की वारदात हुई है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दो युवक सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और अलमारियों से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। दुकानदारों ने थाना जमुनापार पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें