फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में बिटिया पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

विज्ञापन
बिटिया पार्क का पूजन कर शिलान्यास करते हुए
विज्ञापन
गोवर्धन। कस्बे में करीब 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बिटिया पार्क का शिलान्यास नगर पंचायत चेयरमैन ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया। गोवर्धन में ये पहला विकसित पार्क होगा।
विज्ञापन


राधाकुंड मार्ग किनारे सरकारी जमीन पर निर्माण का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा व सभासद रेखा देवी ने किया। पंडित जगमोहन शर्मा ने पूजन कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने नारियल फोड़कर प्रसाद वितरित किया।

उन्होंने बताया कि पार्क में चहारदीवारी, वॉकिंग ट्रैक, पौधरोपण, आरसीसी बेंच, झूला, ओपन जिम आदि लगाए जाएंगे। नगर पंचायत का यह पहला विकसित पार्क होगा। चंद्रभान चौधरी, मोहन श्याम अग्रवाल, भरत सिंह, तरुण शुक्ला, बलराम शर्मा, सुरेश पांडे आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें