फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल

Tue, 08 Apr 2025 06:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास से दुकान पर महिला ने ये करतूत की। महिला ने दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी कर ली। महिला की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जो वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास से एक महिला दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति को चोरी करती हुई सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला की करतूत की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

दुकानदार की नजर बचते ही कर दी हाथ की सफाई
सोमवार की सुबह एक महिला बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र स्थित पूजन भंडार की दुकान पर पहुंची। यहां अन्य महिलाओं के साथ वह भी पूजन सामग्री आदि देखने लगी। इसी बीच दुकानदार की नजर बचते ही उसने पीतल के लड्डू गोपाल की मूर्ति को चुरा लिया। महिला के जाने के बाद दुकानदार को चोरी का अहसास हुआ। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो महिला लड्डू गोपाल की मूर्ति को उठाते हुए दिखाई दी।


 

सीसीटीवी वीडियो किया वायरल
दुकानदार ने सीसीटीवी वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय दुकानदार महिला की खोजबीन में जुटे हैं। सभी दुकानदार अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं, ताकि महिला का सुराग लग सके।
 
विज्ञापन


पुलिस को नहीं दी तहरीर
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। न ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने कोई जानकारी दी है। यदि ऐसा है तो तहरीर मिलने के बाद महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें