नौहझील। यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रहे मजदूरों को एसडीएम कृष्णनंद तिवारी एवं सीओ रविकांत पाराशर ने शनिवार को बाजना कट पर रोक लिया था तथा आर्केडियन पब्लिक स्कूल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी।
रविवार को 350 मजदूरों को उनकी राज्य सीमा तक भेजने के लिए रोडवेज व प्राइवेट बसों की व्यवस्था की गई। सभी मजदूरों को वाहनों से राज्य सीमा तक भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि रविवार को 350 मजदूरों को बसों में बैठा कर राज्य सीमा तक भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।