फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 बसों से यूपी के विभिन्न जिलों को भेजे प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। यूपी के विभिन्न जिलों के प्रवासी मजदूरों को 18 बसों से घरों के लिए भेजा गया। ये सभी प्रवासी मजदूर कोसीकलां मंडी में रुके हुए थे। मथुरा डिपो ने 15 बसें रिजर्व में रखी हैं।
विज्ञापन

सोमवार देरशाम गोरखपुर और मंगलवार की दोपहर झांसी के लिए श्रमिक ट्रेन कोसीकलां से रवाना करने के साथ ही बाकी श्रमिकों को यूपी के जनपदों के लिए रोडवेज बसों से रवाना किया। इनमें मैनपुरी, इटावा, एटा, उन्नाव आदि जिले के प्रवासी मजदूर थे।
इन सभी मजदूरों को यूपी रोडवेज की 18 बसों में सवार करके रवाना किया। मथुरा डिपो के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 18 बसों से मैनपुरी, इटावा, उन्नाव, एटा आदि जिलों के प्रवासी मजदूरों को रवाना किया गया है। 15 बसें रिजर्व में रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर इन बसों से प्रवासी मजदूर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें