फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के इन चार प्रतिष्ठानों पर काम करते मिले बच्चे, श्रम विभाग ने दिया नोटिस

Thu, 20 Nov 2025 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रम विभाग की कार्रवाई में चार प्रतिष्ठानों पर काम करते हुए बच्चे मिले। इन प्रतिष्ठानों को श्रम विभाग ने नोटिस दिया है। 
 
विज्ञापन
बच्चा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में श्रम विभाग ने बुधवार को बाल श्रमिकों से काम करा रहे प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की है। सहायक श्रमायुक्त ने चार प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल की टीम ने सौंख रोड, भूतेश्वर, डीग गेट, मसानी चौराहा, मेवाती मोहल्ला, दरेसी रोड और भरतपुर रोड पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मौके से 5 बाल श्रमिकों को काम करते पाया। 4 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किया है।

इस दौरान कुछ सेवायोजक व दुकानदारों द्वारा विरोध किया गया। इस पर उन्हें बाल व किशोर श्रम व उससे जुड़े कानून व सजा संबंधी जानकारी दी गई। टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी पांडेय, प्रकाश चंद, बाल संरक्षण अधिकारी विशाल कौशिक, एएचटीयू प्रभारी विशाल यादव, एसआई राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश, जितेंद्र कुमार, और सुदीपा त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें