फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लैब बॉय की पत्नी का पर्स छीना, ई-रिक्शे से गिरकर घायल

Mon, 07 Aug 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज से आगे यूके पब्लिक स्कूल के पास रविवार को बीएसए डिग्री कॉलेज के लैब बॉय की पत्नी से लूटपाट की गई। घटना के वक्त वह पति व परिवार के अन्य लोगों संग आ रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। भीड़ ने लुटेरों का पीछा किया तो वह बाइक से गिर गए। हालांकि भीड़ की पकड़ में आने से पहले ही बाइक को छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


हरीचंद्र गुप्ता निवासी प्रोफेसर काॅलोनी ने बताया कि वह बीएसए डिग्री कालेज में लैब बॉय है। रविवार सुबह पत्नी पूनम गुप्ता, बेटी, मां, मौसी, भतीजे सहित रमणरेती मंदिर में दर्शन को गए थे। वहां से दोपहर में लौट रहे थे। गोकुल बैराज से आगे यूके पब्लिक स्कूल के बीच में बाइक सवार दो लुटेरों ने ई-रिक्शा में बैठी पत्नी के कंधे पर लटके पर्स को झपट्टा मारकर छीन लिया। पत्नी ई-रिक्शा से नीचे गिर गईं। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया।

इस दौरान आरोपी बाइक से गिर गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी है, जिसमें लुटे पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल, बैंक पासबुक एवं अन्य जरूरी दस्तावेज होना दर्शाया गया है। इंस्पेक्टर सदर बाजार थाना जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक के नंबर के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें