फोटो2ः सौंख में राजस्थान के कच्चे रास्तों से यूपी की सीमा में प्रवेश करता बाइक सवार
- फोटो : AMAR UJALA
सौंख (मथुरा)। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग खौफजदा है। लेकिन लाॅकडाउन में उत्तर प्रदेश से सटी राजस्थान सीमा से वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही देखी जा सकती है। सोेमवार को उत्तर प्रदेश के गुनसारा की सीमा पर उत्तर प्रदेश पुलिस का एक भी जवान तैनात नही मिला। सीमा सील होने के बाद भी गुनसारा राजस्थान से यूपी की ओर आने वाली सीमा व राजस्थान के गांव गुनसारा के रास्ते से यूपी आने वाली सीमा पर एक भी पुलिस जवान तैनात नही मिला है। दोपहर के समय राजस्थान से लगती दोनों सीमाओं पर बेरोकटोक वाहनों का आवागमन देखा गया। खास बात यह है कि इन्हें यहां टोकने वाला तक नही था। लेकिन राजस्थान से आने वाले लोगों अभी नही थम रहे है।