मांट(मथुरा)। थाना क्षेत्र में मांट ब्रांच गंग नहर में सोमवार को अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता मिला है। चार-पांच दिन पुराने प्रतीत हो रहे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने नहर से बाहर निकालकर शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया है। गांव आशा गढ़ी के समीप मांट ब्रांच गंग नहर में सोमवार सुबह अज्ञात शव को देख । ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया। करीब चार-पांच दिन पुराने दिख रहे शव के शरीर में सिर्फ पेंट पहना हुआ था। शव के क्षत-विक्षत होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि शव कहीं से बहकर नहर में आ गया है जो कई दिन पुराना दिख रहा है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।