फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुपर हेवी वेट श्रेणी में चंद्रशेखर बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर हेवी वेट श्रेणी में चंद्रशेखर बने विजेता
विज्ञापन

- अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में ३६ कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। बीएसए कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध ३६ महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालयी की टीमों ने ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल पुरुष व महिला वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सुपर हेवी वेट कैटेगरी में बीएसए कॉलेज के चंद्रशेखर विजेता बने। प्रतियोगिता के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राएं कोल्हापुर और पुणे में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएंगे।
शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा व प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके हाथ मिलवा कर मुकाबले की शुरुआत कराई। प्राचार्य ने कहा कि मल्ल विद्या हमारी प्राचीनतम परंपराओं में से है इसे आधुनिक रूप में मैट पर आगे बढ़ने के लिए महाविद्यालय में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मुकाबला महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम भार वर्ग में जसवंत सिंह भदोरिया महाविद्यालय की छात्रा चंचल ने बाजी मारी। 70 किलोग्राम भार वर्ग पुरुष में बीएसए कॉलेज के रवि कुमार, 74 किलोग्राम भार वर्ग में शीतल कुमार बीएसए कॉलेज के प्रथम रहे। अजय रघुनाथ कॉलेज से द्वितीय रहे। इस अवसर पर बीएसए डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एसके राय ,डॉ. एसके कटारिया ,डॉ. एसके सिंह, डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. विद्योतमा, डॉ. शिफाली भार्गव, डॉ. बीपी राय, डॉ. यूके त्रिपाठी, डॉ. विनोद कुमार, रेफ्री ब्रजमोहन व हरेंद्र उपाध्याय, कोच प्रदीप व सोनू आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें