फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त कराई जाएं: श्रीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों की धीमी रफ्तार होने पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने नाराजगी जताई है। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मेले की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वृंदावन में यमुुना तट पर वैष्णव संप्रदाय द्वारा परंपरागत रूप से हरिद्वार कुंभ से पूर्व भव्य कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला 16 फरवरी 2021 से 28 मार्च 2021 तक रहेगा। मेला स्थल पर अब तक कोई भौतिक प्रगति नहीं है, जिससे स्थानीय जनमानस में निराशा एवं आक्रोश है। मेले को विस्तृत एवं भव्य रूप देने के लिए अभी से तैयारी शुरू की जानी चाहिए थी। इसलिए इस मामले में जिला प्रशासन, मेला आयोजक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद व अन्य एजेंसियों को कार्य में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें