फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कृष्णा प्रसन्ना ने छेड़ी बांसुरी की तान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर राधा सनेह बिहारी मंदिर में अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन और सम्मान समारोह के दूसरे दिन बांसुरी वादक कृष्णा प्रसन्ना ने बांसुरी की ऐसी तान छेड़ी जिसे सुन संगीत प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। ख्याति प्राप्त कलाकारों ने तबला वादन, गायन एवं कथक नृत्य की प्रस्तुति से स्वामी हरिदासजी को भावांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सोमवार शाम को समारोह में विधायक श्रीकांत शर्मा, महामंडलेश्वर आदित्यनाथ गिरि महाराज स्वामी हरिदास महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जलित किया। संस्था के अध्यक्ष आचार्य करन कृष्ण गोस्वामी, बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी पीठाधीश्वर अनिल कृष्ण महाराज ने ठाकुर राधा सनेह बिहारी का पूजन किया। शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा ने शास्त्रीय गायन की ऐसी तान छेड़ी कि श्रोता भाव विभोर हो गए। भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रेयसी गोपीनाथ ने भगवान राधाकृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत किया। कथक नर्तक गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी ने तबते की संगत के साथ जुगलबंदी प्रस्तुत की। बांसुरी वादक कृष्णा प्रसन्ना ने बांसुरी वादन कर श्रोताओं को द्वापर युग की याद दिला दी।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर हेमकांत शरण देवाचार्य, महंत रामदास, ऋषभ वार्ष्णेय, नकुल शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, अनिल शास्त्री, प्रदीप गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, अजय कुमार, रवि चेतन आदि मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें