फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हर की पौड़ी की तर्ज पर वृंदावन में बनेगी कृष्ण की पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। शासन ने यमुना किनारे नए घाटों को विकसित कर हरिद्वार में हर की पौड़ी की तर्ज पर कृष्ण की पौड़ी का निर्माण शुरु करा दिया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के निर्देशन में कार्यदायी संस्था पीसीएल द्वारा यमुना किनारे स्थित केशीघाट से लेकर जुगल घाट तक घाटों को विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग और पीसीएल द्वारा संयुक्त रूप से धरातल पर उतारा जा रहा है। यमुना किनारे जेसीवी एवं अन्य मशीनों द्वारा समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद पाइलिंग एवं घाटों को विकसित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर नीरज कुमार ने बताया कि परियोजना को पूरा करने में 3 वर्ष का समय लगेगा। यह कार्य करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी। पिछले एक महीने से निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है। ब्रज सौंदर्यीकरण योजना के तहत बन रहे ये घाट न केवल यमुना की भव्यता को बढ़ाएंगे बल्कि वृंदावन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र भी होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें