फोटो 13 भक्तों को दर्शन देते गिर्राज महाराज
- फोटो : MATHURA
मथुरा। अनंत चतुर्दशी पर गोवर्धन के निकुंज वन में आयोजित छप्पन भोग महोत्सव सोशल मीडिया में छाया ही नहीं हुआ अपितु अभी तक लोगों द्वारा लगातार ट्रेंड किया जा रहा है। इस आयोजन की तस्वीरों को अकेले फेसबुक पर ही चार करोड़ यूजर्स तक पहुंचा। इन पोस्टों को 3000 से ज्यादा यूजर्स ने शेयर भी किया इस तरह छप्पन भोग के दर्शनों ने अकेले फेसबुक पर ही 2 करोड़ से ज्यादा लाइक बटोरे। वहीं यू ट्यूब पर पोस्ट वीडियोज का यह आंकड़ा पंाच मिलियन से ज्यादा रहा। दुबई, कनाडा, यूरोप, लंदन और अमेरिका में बसे भारतीयों के सबसे ज्यादा लाइक मिले हैं। इसके अलावा इंस्ट्राग्राम पर 50 लाख से ज्यादा तो सिर्फ फोटो ही पोस्ट हो चुके हैं। वहीं ट्विटर, व्हाट्सएप और अन्य सोशल साइट्स पर अब भी लगातार छप्पन भोग के फोटो और वीडियो अभी भी ट्रेंड कर रही है। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लाखों भक्त दर्शनों के लिए गोवर्धन आते थे। सोशल मीडिया पर भी भक्त दर्शन करते थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस बार सोशल मीडिया ही दर्शन का माध्यम था। ऐसे में लोगों ने डिजिटल दर्शनों का लाभ लिया।