फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कृष्णा कुटीर आश्रमः 15 वृद्धाओं को मिली छुट्टी, 14 अभी भी भर्ती

Thu, 03 Aug 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- आश्रम की तीन वृद्धाओं की मौत का राज पेयजल, खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट से खुलेगा
विज्ञापन

- जिम्मेदार फिलहाल झाड़ रहे पल्ला, तीन मौतों का जिम्मा मौसम और उम्र पर डालने की कोशिश
- एक माह से अधिक का समय लगेगा नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में
संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। वृंदावन के नगला रामताल स्थित वृद्धाश्रम में तीन निराश्रित वृद्धाओं की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का राज पेयजल और खाद्य सामग्री के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा। इसमें तकरीबन एक माह का समय लगेगा। खाद्य पदार्थों के नमूने एफडीए द्वारा लखनऊ लैब में भेजे गए हैं। पानी की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जा रही है। फिलहाल पूरे प्रकरण में जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ते हुए मौतों का जिम्मा मौसम और उम्र पर डालने की कोशिश की है। प्रशासनिक जांच कमेटी द्वारा डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में भी उम्र और पुरानी बीमारी का हवाला दिया गया है।
आश्रम की 29 वृद्धाएं सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती थी, जिनमें से बुधवार को 15 को छुट्टी मिल गई। इनकी तबीयत में सुधार होने पर आश्रम भेजा गया। वहीं, 14 अस्पताल में ही भर्ती हैं। डॉक्टर नियमित रूप से इनकी जांच कर रहे हैं। पूरी मेडिकल केस हिस्ट्री जांची जा रही है। सीएमओ खुद पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। कृष्णा कुटीर के नाम से संचालित वृद्धाश्रम में 242 महिलाएं रहती हैं। वर्ष 2018 से इसे हरदोई की सार्वजनिक शिक्षो नयन संस्थान संचालित करती आ रही है। डॉ. एसके त्रिवेदी इसके अध्यक्ष हैं। बीती 26 जुलाई को वृद्ध महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। राजस्थान निवासी 70 वर्षीय जसकंवर की मौत 27 को, 28 जुलाई को मध्यप्रदेश निवासी 70 वर्षीय कौशल्या, 29 को मध्य प्रदेश निवासी 85 वर्ष की सावित्री की मौत हो गई। मौत के पीछे दूषित खाने और पानी की वजह चर्चा में है, लेकिन शवों का पोस्टमार्टम न होने के कारण प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक स्पष्ट कारणों पर चुप्पी साधे हैं। ऐसे में सवाल अभी बरकरार है कि आखिर मौतों की वजह क्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान-
वृद्धाश्रम की तीन महिलाओं की मौत के प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जा चुकी है। आश्रम से एकत्रित पानी और खाद्य सामग्री की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
- विजय शंकर दूबे, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें