फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयपुर की तर्ज पर सजेगा कोसी का प्रवेश मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर के प्रवेश मार्ग को नगर पालिका पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर सजाएगी। इस योजना को लेकर प्रशासन एवं नगर पालिका ने व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ बैठक कर योजना पर मंथन किया और सहयोग मांगा। अगर सबकुछ सही रहा तो राजमार्ग से बस स्टैंड तक नगर का प्रवेश मार्ग पिंकी सिटी जयपुर की तर्ज पर व्यवस्थित एवं सजा नजर आएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका इस मंशा के साथ योजना को धरातल पर उतारना चाहती है। इसी को लेकर शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम श्वेता सिंह, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ मंथन किया। उन्होंने बताया कि करीब 70 फीट चौड़ा यह मार्ग नगर के सबसे चौड़ाई वाले मार्ग में है, लेकिन अतिक्रमण और अव्यवस्थित होने के कारण यह बेहद खराब हालात में दिखता है।
दिन भर यहां जाम भी लगा रहता है। अब सौंदर्यीकरण योजना के तहत इस मार्ग को पिंकी सिटी जयपुर की तर्ज पर सजाया जाएगा। योजना के तहत दुकानों के आगे टिनशेड की सीमा तय की जाएगी। वहीं नाम वह पहचान के बोर्ड भी एक ही फोंट व रंग व साइज के होंगे। वहीं एक ही रंग को लेकर भी मंथन किया गया। इसके लिए एसडीएम श्वेता सिंह एवं चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

कहा कि अतिक्रमण को स्वयं हटा लें और इस योजना में सहयोग कर नगर को सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। ईओ निहाल सिंह ने कहा कि पालिका का मकसद नगर की सूरत को संवारना है। इस दौरान टीआई अनिरुद्ध भारती, योगेंद्र शर्मा, पिंटू नेता, नेमचंद गर्ग, मनोज ढल, प्रवीन कुमार, नरेश, नीरज, चतर जैन, चंदो सिसौदिया, अजय गोइंका, विवेक, यश जिंदल, महावीर, मोहन दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें