फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः फेसबुक और यूट्यूब से ले सकेंगे रामलीला का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप रात को रामलीला देखने नहीं जा सकते हैं तो चिंता नहीं करें। इस बार आप घर पर ही फेसबुक एवं यूटयूब इसका आनंद ले सकेंगे। रामलीला संस्थान ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


रामलीला संस्थान इस बार 200वां महोत्सव मनाया जा रहा है। दर्शक इस बार रामलीला का पूरा आनंद घर बैठे उठा सकेंगे। नगर में 27 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला को भव्य बनाया गया है। नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जो कि बिजली की रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। पूरे नगर में एलईडी लाइटों की व्यवस्था की गई है। रामलीला संस्थान ने रामलीला मंचन व झांकियों को सोशल साइट्स पर लाइव दिखाने के लिए व्यवस्था की गई हैं।

इसके लिए कैमरा मैन एवं अन्य व्यवस्थाएं की हैं। झांकियों को दिखाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं लीला मंचन पर भी कैमरे लाइव मंचन का प्रसारण करेंगे। वहीं, मेले में प्लास्टिक का उपयोग न करने की मुहिम भी चल रही है। इसी मुहिम में रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार मेले में प्लास्टिक के प्रयोग को न्यूनतम करने की कोशिश की जाएगी। पूरे आयोजन की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों से बचाव के लिए वॉलीयंटर के साथ साथ लाइटिंग की व्यवस्था की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें