फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में देवकीनंदन ठाकुर ने दिया सनातन व अध्यात्म का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय में सनातन धर्म, अध्यात्म और आधुनिक जीवन की उपयोगिता पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। वृंदावन के धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों, शोधकर्ताओं और संकाय सदस्यों से संवाद किया।
विज्ञापन

बोस्टन में कथा कार्यक्रम से पहले देवकीनंदन ठाकुर का विश्वविद्यालय समुदाय ने स्वागत किया। हार्वर्ड चिकित्सा विद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अर्जुनवीर शर्मा ने ज्ञान, मूल्य और जीवन विषय पर इस संवाद कार्यक्रम की मेजबानी की। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़े छात्र, पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता और संकाय सदस्य शामिल हुए। प्रतिभागियों ने सफलता, महत्वाकांक्षा, दबाव और जीवन के उद्देश्य से जुड़े सवाल किए। छात्रों ने मूल्यों से जुड़े रहने और अनिश्चितता के बीच जीवन में संतुलन बनाने के तरीके पूछे। देवकीनंदन ठाकुर ने इन सवालों का आध्यात्मिक एवं भारतीय दार्शनिक दृष्टिकोण से जवाब दिया। उन्होंने व्यक्तिगत विकास, व्यावसायिक जिम्मेदारियों और रोजमर्रा के जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की उपयोगिता पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें